युग निर्माता मोदी
चाय की टपरी पर चाय बेचने वाले ने आज देश को राफेल जैसी शक्ति पाने के काबिल बनाया है। संपूर्ण राष्ट्र के युवाओं की प्रेरणा, बुजुर्गो की ताकत महिलाओं की शक्ति के पीछे आज कोई है तो आज वो भारत का संविधान और देश का झुझारू प्रधानमंत्री मोदी है।
राष्ट्र को विद्रोह एवम् बदले कि भावना खत्म कर मिलकर आगे बढ़ने की राह दिखाने वाली इस छवि का नाम है नरेंद्र मोदी।
इनके सांस्कृतिक पहनावे ने राष्ट्र को फिर उन बुलंदियों का मार्ग दिखाया है जो एक समय पर विद्वान विवेकानंद जी ने दिखाया था।
राष्ट्र में कालेधन और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए इन्होंने नोटबंदी का साहसिक कदम उठाया जिसके चलते तात्कालिक परिणाम नकारात्मक थे किन्तु कुछ समय बाद इसके सकारात्मक परिणाम मिले जो आज देश कि ताकत बन बैठे है।
जहां काश्मीर जैसे प्रांतों में आएदिन पत्थरबाजी, घुसपैठ और हजारों सैनिकों को शहीद होना पड़ा हजारों बेकसूरों की जाने चली जा चुकी थी, तब इस परिस्थिति को काबू में लाने फिर एक बार एक साहसिक कदम के साथ पूर्ण बहुमत बनाकर संसद में सालो से अटके फैसले को फाइलो में दबे पड़े थे उन्हे पास कराया और धारा 370 एवम् 35a को जड़ से खत्म कर एक राष्ट्र एक संविधान बनाकर काश्मीर में शहीद हुए जवानों के सपनों को पूरा करके उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करने वाला राष्ट्र निर्माता है मोदी।
To be continued...
No comments:
Post a Comment